फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Varun's location in Bharal

वरुण की लोकेशन भड़ल में

Mon, 22 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 22 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
छात्र आर्यन की हत्या के मामले में तीन दिन पूर्व लुहारी गांव के युवक अर्जुन की हत्या के केस में जेल जाने से पूर्व सचिन उर्फ मोंटू द्वारा दिए गए बयान को पुलिस गंभीरता से ले रही है। 
विज्ञापन


 एसपी पूनम का कहना है कि मोंटू ने वरुण लुहारी के संबंध में जो कुछ कहा है। उसे तस्दीक किया जा रहा है। जांच में वरुण की कुछ समय से भड़ल गांव और दोघट क्षेत्र में लोकेशन मिली है।  लुहारी गांव के युवक अर्जुन की हत्या के मामले में आरोपी सचिन उर्फ मोंटू ने जेल जाने से पूर्व पुलिस अफसरों के सामने खुलासा किया था अर्जुन वरुण लुहारी का दोस्त था। 
विज्ञापन


वरुण ने भड़ल गांव से छात्र आर्यन उर्फ क्रिश का अपहरण किया था। इसका पता अर्जुन को चल गया था। अर्जुन ने वरुण से कहा था कि तुमने यह काम अच्छा नहीं किया है। मैं लोगों के सामने यह बात जरूर बताऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में फंसने के डर से वरुण ने अपने साथी के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी थी। वरुण उसे भी अपने साथ लुहारी गांव में घटनास्थल पर ले गया था। इसका पता चलते ही पुलिस अफसर हरकत में आ गए। 


एसपी पूनम ने  कहा अर्जुन की हत्या में वरुण फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मोंटू ने जो बयान दिया है, उसे भी तस्दीक किया जा रहा है। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि पिछले कुछ समय से वरुण भड़ल गांव और दोघट क्षेत्र में आता-जाता रहा है। उसकी कई स्थानों पर लोकेशन मिली है। पता लगाया जा रहा है  कि वरुण आर्यन के अपहरण के समय कहा था। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed