{"_id":"581f8ec14f1c1bf67eb379fd","slug":"up-will-be-from-100-plan-baghpat-police-metamorphosis","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 योजना से होगी बागपत पुलिस की कायापलट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 योजना से होगी बागपत पुलिस की कायापलट
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
बागपत । यूपी-100 योजना से बागपत की जल्द ही कायापलट होने जा रही है। इस योजना के तहत 18 दिवसीय प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ।
योजना के नोडल अधिकारी एएसपी अजीजुल हक ने बताया इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में घटना होने के 3 से 15 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में पुलिस की गाड़ी पहुंच जाएगी।
एएसपी अजीजुल हक ने बताया यूपी-100 योजना में पुलिस लाईन में रविवार से 18 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस योजना में कार्य करने वाले 180 पुलिसकर्मियों को परीक्षण दिया जा रहा है।
इनके लिए जनपद में 18 पुलिस गाड़ी आएगी। इनमें 6 इनोवा और 12 बुलोरो गाड़ी शामिल हैं। जो अलग-अलग प्वाईंट पर खड़ी रहेंगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। घटना की 100 नंबर पर सूचना सीधे लखनऊ पहुंची। वहां से ही जनपद पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस शहरी क्षेत्र में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी। गंभीर केसों को छोड़कर अन्य केसों की यूपी-100 योजना में कार्य कर रहे पुलिस वाले ही एफआईआर दर्ज करेंगी। पीड़ितों को थाने नहीं जाना पड़ेगा।
लखनऊ में देखी जाएगी हर पुलिस वाले की गतिविधियां
बागपत। इस योजना में पुलिस की सभी गाड़ियों में जीपीएस लगा होगा। लखनऊ में बैठे अफसर पुलिस वालों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।