फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Haryana border dispute: BJP leader Nandkishore has been accused of killing the a farmer in Baghpat

बागपत: भाजपा नेता पर लगा किसान की हत्या का आरोप, यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

Fri, 16 Apr 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Apr 2021 01:49 PM IST
सार

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP Haryana border dispute: BJP leader Nandkishore has been accused of killing the a farmer in Baghpat
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक किसान की मौत हो गई। मृतक अनिल के परिजनों ने खुर्रमपुर निवासी भाजपा नेता नंदकिशोर पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नंदकिशोर फसल काटने का विरोध कर रहा था। गुरुवार को उन्होंने हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में फसल काटी थी। तब भी वह आकर विरोध करने लगा था। आज हरियाणा पुलिस मौके पर आई ही नहीं। इससे पहले भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई बार हमले कर चुका है।

विज्ञापन


ये है मामला
शुक्रवार सुबह सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव में बागपत के नंगला बहलोलपुर के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर दोनों राज्यों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। किसान की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों की कृषि भूमि है। शुक्रवार सुबह 38 वर्षीय किसान अनिल पुत्र कांशीराम परिजनों और मजदूरों के साथ सरसों की फसल काट रहे थे। तभी खुर्रमपुर के किसान ट्रैक्टर में सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अनिल पेट में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सोनीपत के अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पश्चिमी यूपी में बिगड़े हालात, एक दिन में 11 लोगों की मौत, 1140 मिले नए मरीज, लोगों में दहशत

वहीं घटना के बाद खेकड़ा एसडीएम अनिल कुमार व तहसीलदार यदुवंश कुमार और बागपत कोतवाल एनएस सिरोही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कुंडली थाने के एसआई राजकुमार व एएसआई महेंद्र सिंह भी वहां पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पीड़ित परिजन हरियाणा के कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गए हैं। कुछ परिजन इस मामले में सोनीपत के डीसी श्यामलाल पूनिया से भी मिलने गए हैं।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: टैंकर और ट्रक में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed