{"_id":"60d5bc38ef0399742d666691","slug":"up-crime-news-wife-and-lover-has-arrested-in-rahul-murder-case-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: कातिल बनी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, देशखाप चौधरी का भतीजा था राहुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: कातिल बनी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, देशखाप चौधरी का भतीजा था राहुल
Fri, 25 Jun 2021 04:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 04:51 PM IST
सार
देशखाप चौधरी सुरेंद्र तोमर के भतीजे राहुल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या मामले में पुलिस ने राहुल की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बागपत में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में चार दिन पहले हुई राहुल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में राहुल की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि राहुल का शव चार दिन पहले पूर्वी यमुना नहर के पास एक बोरे में बंद पड़ा मिला था। खुलासा हुआ है कि राहुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इसका खुलासा शुक्रवार को किया।
विज्ञापन
दरअसल, 21 जून को पूर्वी यमुना नहर बड़ौत से बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव मिला था। इसकी शिनाख्त देशखाप चौधरी सुरेंद्र तोमर के भतीजे राहुल पुत्र विजयपाल शताब्दीनगर के रूप में हुई थी। वहीं 22 जून को मृतक के साले विवेक पुत्र सुरेंद्र निवासी बिनौली ने इस संबंध में कोतवाली बड़ौत में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को मीडिया के सामने पेश किया। पूछताछ के दौरान सीओ ने बताया कि मृतक राहुल शराब पीकर अपनी पत्नी प्रिया के साथ मारपीट करता था। इस बीच फेसबुक के माध्यम से प्रिया की दोस्ती दोघट निवासी विकास पुत्र राजपाल के साथ हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उन्होंने राहुल को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और 19 जून को प्रिया ने अपने पति राहुल को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद प्रिया ने अपने प्रेमी विकास को फोन करके घर बुला लिया। फिर दोनों ने बेहोशी की हालत में राहुल को बोरे में बंद कर पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया। इससे राहुल की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।