फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle and nephew shot in baghpat

ताऊ और भतीजे को गोली मारी

Sat, 05 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 05 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew shot in baghpat
बागपत के बालैनी क्षेत्र में दत्तनगर-मुकारी मार्ग पर कार सवार हमलावरों ने ईंट भट्टे के पास बाइक सवार युवक और उसके ताऊ को गोली मार दी। वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संदीप ने चुनावी रंजिश में गांव के लोगों पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी युवक संदीप अपने ताऊ जगपाल के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे दत्तनगर की ओर जा रहा था। ईंट भट्टे के पास कार आई। कार में सवार लोगों ने बाइक सवार दोनों पर गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घटना की सूचना बालैनी पुलिस को दी। पुलिस और लोगों ने मिलकर घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। इस दौरान घायल संदीप ने पुलिस को बताया कि वे दत्तनगर गांव में पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कार में सवार लोगों ने उनको गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसका ताऊ जगपाल, गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इससे गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के बालेश्वर के दो बेटे राजू व भानू के अलावा गौरव और आशीष ने मिलकर उनको गोली मार दी।


इससे पहले भी आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बालैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed