फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two people arrested for carrying offloading its progeny

कटान के लिए गोवंश ले जाते दो लोग पकड़े 

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for carrying offloading its progeny
गोवंश से भरा ट्रक - फोटो : amar ujala
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार सुबह गोवंश से भरा ट्रक पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी हरियाणा से कटान के लिए गोवंश लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी सहारनपुर के कस्बा देवबंद निवासी मुबारिक पुत्र यासीन और इमरान पुत्र तैय्यब है। उनके ट्रक से सात बैल और छह सांड़ बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश को हरियाणा के फतियाबाद जनपद से लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। वहां पर गोवंश का कटान किया जाता है। उसके बाद मांस की सप्लाई होती है। आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि गोकशी करने में कौन-कौन शामिल है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 गाय ले जाते दो पकड़े, धुना 
बागपत। अशरफाबाद थल गांव में गाय ले जाते हुए दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे कटान के लिए गाय लेकर जा रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed