फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two dozen people will be back Gunner

दो दर्जन लोगों के गनर वापस होंगे

Wed, 04 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 04 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  विधानसभा चुनाव 2017 के चलते पुलिस सुरक्षा में रह रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दो दर्जन से अधिक लोगों की पुलिस सुरक्षा अफसर हटाने की तैयारी में लगे हैं। इसके  अलावा पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर तीन हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया।
विज्ञापन


जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जो लोग पुलिस सुरक्षा में रह रहे हैं, उनमें से काफी लोगों की पुलिस सुरक्षा हटने वाली है। अफसरों ने इसकी लिस्ट बना ली है। पुलिस गोपनीय जांच कर पता लगा रही है कि किन लोगों को जान का खतरा है, उनके पास ही पुलिस सुरक्षा रहेंगी। एसपी अजय शंकर राय ने बताया  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में करीब दो दर्जन लोगों की पुलिस सुरक्षा हटाई जाएगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया  चुनाव की बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। पिछले एक साल में 11 लोगों पर रासुका की कार्रवाई की। 157 अपराधियों पर गैंगेस्टर लगाया। 415 अवैध असलाह और 430 कारतूस बरामद हुए। तीन हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया। उधर, अब तक बागपत जनपद में 149 लोगों को जिला बदर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed