फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two children drowned in the water pit

दो बच्चे पानी के गड्ढे में डूबे 

Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two children drowned in the water pit
खेकड़ा स्थित ईंट भटटे पर पानी के गडढे मे डूबने से बेहोश हुआ समद - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा में ईंट भट्ठे पर खेलते समय दो बच्चे पानी के गड्ढे में गिरकर डूब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।  इनमें से एक बच्चे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब दस बजे नगर के मोहल्ला अहिरान के दो बच्चे  मोनू (11) पुत्र शमशाद और  समद (10) पुत्र शकील ग्राम काठा मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर  खेलने पहुंचे। ईंट भट्ठे पर बने गड्ढे में पानी भरा था। वहां खेलते समय दोनों बच्चे पानी के गड्ढे में गिरकर डूब गए। बच्चों के डूबने का शोर सुनकर आसपास में कार्य कर रहे लोग दौड़े। मजदूर मनीष ने दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। शोर सुनकर अन्य लोग भी वहां पहुंचे। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। परिजन और पुलिस ने दोनों बच्चों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां किशोर समद की हालत में सुधार है, गंभीर हालत में किशोर मोनू को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। 

विज्ञापन


घायल अधेड़ को गांव के बाहर फेंककर भागे कार सवार 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा-बाबा मंदिर के पास रोड पार करते समय अधेड़ को कार ने टक्कर मार दी। पुलिस के कहने बाद भी आरोपी कार सवार घायल को अस्पताल लेकर नहीं गए। कार सवार घायल को नौरोजपुर गांव के बाहर फेंककर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले यूनुस (55) सोमवार की रात में गुफा बाबा मंदिर के पास बस से उतरने के बाद रोड पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रही कार ने उनको टक्कर मार दी थी। इस दौरान वहां पर पुलिस की यूपी-100 यूपी की गाड़ी खड़ी थी। पुलिस गाड़ी में सवार पुलिस वालों ने कार को पकड़ लिया था।  कार सवारों को घायल अधेड़ को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा, लेकिन आरोपी कार सवार घायल को अस्पताल नहीं ले गए। कार सवार घायल को नौरोजपुर गांव के बाहर बेहोशी की हालत में फेंककर चले गए। पता चलने पर परिजनों ने उनका अस्पताल में उपचार कराया। फिलहाल उनकी हालत में काफी सुधार है। पीड़ितों ने अभी तक कार सवारों की पुलिस से शिकायत नहीं की है। 

  इसके अलावा नौरोजपुर निवासी नूर हसन और अली जान को ट्रक ने निवाड़ा चौकी के पास टक्कर मार दी। इससे दो घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed