{"_id":"5a5e3d2d4f1c1b5f268b4c37","slug":"trying-to-steal-in-vijaya-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजया बैंक में सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजया बैंक में सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
विजया बैंक में लगाए गए नकब की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने सोमवार की रात में नेहरू रोड स्थित विजया बैंक की शाखा में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन भी तोड़ डाला।
स्ट्रॉग रूप न खुलने के कारण चोर कैश नहीं ले जा पाए, लेकिन बैंक का डाटा चुराकर ले गए। इस कारण बैंक में पूरे दिन कार्य ठप रहा। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी।
नेहरू रोड पर विजया बैंक की शाखा है। सोमवार को शाम के समय बैंक मैनेजर वीबी सिंह सहित अन्य कर्मचारी बैंक शाखा को बंद करके गए थे। बैंक का स्टाफ मंगलवार सुबह बैंक में आया तो बैंक में सामान टूटा पड़ा था और बराबर की दीवार में नकब लगा हुआ था।
विज्ञापन
इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ रामानंद कुशवाह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बैंक स्टाफ के अनुसार चोरों ने सोमवार की रात में नकब लगाकर बैंक परिसर में प्रवेश किया। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। कंप्यूटरों के तार काट दिए और सायरन भी तोड़ डाला।
बदमाश बैंक का डाटा भी चोरी करके ले गए। इससे बैंक को करीब तीन लाख रुपये की हानि हुई है। वारदात होने से मंगलवार को बैंक में लेन-देन ठप रहा। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।