{"_id":"58d011c74f1c1b2f4a1a2261","slug":"three-accused-arrested-by-anti-corruption-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों को एंटी क्रप्शन टीम ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन आरोपियों को एंटी क्रप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विशिष्ट बीटीसी 2004 में बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को एंटी क्रप्शन टीम मेरठ ने गिरफ्तार किया। सात आरोपियों के कुर्की नोटिस जारी किए हैं। छह आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। तत्कालीन बीएसए की भूमिका की जांच शासन में चल रही है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई के प्रभारी अशोक राणा ने बताया वर्ष 2004 में विशिष्ट बीटीसी के आधार पर बागपत के 16 लोगों ने गलत तरीके से नौकरी हासिल की थी। इस मामले का खुलासा होने पर बागपत कोतवाली में वर्ष 2008 में मुकदमा दर्ज कराया गया। छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। आरोपी वीरेंद्र पुत्र मलखान सिंह ढ़ोढरा, विपिन पुत्र कृष्ण पाल अग्रवाल मंडी टटीरी और सतेंद्र कुमार पुत्र धर्म सिंह मवी कलां को गिरफ्तार किया। इसके अलावा गांगनौली की स्वीटी, लॉयन मलकपुर की प्रीति तोमर, सिनौली की पूनम चौधरी, हेवा निवासी सुधीर और राज कुमार, भड़ल निवासी आलोक राणा और कश्यप कॉलोनी की सुषमा शर्मा के कुर्की नोटिस जारी किए हैं। एंटी क्रप्शन टीम में कंवर पाल सिंह, रामनिवास यादव शामिल रहे। राणा ने बताया तीनों आरोपियों के मकान की कुर्की की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तत्कालीन बीएसए डॉ. धर्मवीर सिंह और लिपिक सोहनवीर सिंह की भूमिका की भी जांच चल रही है।