{"_id":"58ff95194f1c1b9e65c0d7ae","slug":"the-young-boy-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा। वहां से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। आग्रह करने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
कस्बा निवासी रिटायर्ड फौजी इंद्रपाल यादव मंगलवार सुबह खेत में गए हुए थे। उनकी पत्नी रिश्तेदारी में बाहर गई हुई थी। घर पर उनका बेटा मोहित यादव और बेटी थी। करीब 11 बजे मोहित ने पंखे पर चुन्नी से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर उसको तलाश किया गया तो मकान के कमरे के दरवाजे अंदर से बंद मिले।
किसी तरह उनको खोला गया तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया, आग्रह करने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उधर, इंद्रपाल यादव के दो बेटे और दो बेटी थी। एक बेटे की कुछ समय पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। छोटे बेटे मनोज ने आत्महत्या कर ली। इससे घर का चिराग बुझ गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिंदगी से परेशान होकर कर रहा हूं सुसाइड
अमीनगर सराय। कमरे से मिले सुसाइड नोट में मोहित ने लिखा है कि मै अपनी जिंदगी से परेशान हूं और अब तंग आ चुका हूं। इसलिए मैं अपनी जिंदगी खुद खत्म कर रहा हूं। इसमें मेरे घरवालों का कोई हाथ नहीं है।
घर पर नहीं था कोई विवाद
अमीनगर सराय। इंद्रपाल का कहना है कि उनका बेटा मोहित, दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता था। फिलहाल घर पर आया हुआ था। घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उसने आखिर यह कदम क्यों उठाया?