फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The teacher knew the student

शिक्षक ने छात्र से कुकर्म किया

Thu, 08 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 08 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
गुरु और शिष्य का रिश्ता कलंकित हो गया। कस्बे के एक कॉलोनी में कक्षा दो के छात्र के साथ एक शिक्षक पर एक माह से कुकर्म करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में छात्र के परिजनों ने कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बिनौली रोड स्थित एक कॉलोनी में कक्षा दो का छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह मोहल्ले में एक शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने जाता था। आरोप है कि पिछले एक माह से वह डरा-धमकाकर छात्र से कुकर्म कर रहा था। बुधवार को जब बच्चा घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिवार के लोग शिक्षक के यहां पहुंचे।
विज्ञापन


पहले तो शिक्षक ने कहा कि उसका कुछ काम रह रहा है वह थोड़ी देर में आएगा। इस पर परिजनों को उस पर शक हुआ। जब वे शिक्षक के यहां गए तो बच्चा बदहवास हालत में था। इसी दौरान जब छात्र ने आपबीती बतानी शुरू की, तो शिक्षक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में बच्चे के पिता ने शिक्षक के खिलाफ कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed