फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The suspect fled the station, stirred

थाने से संदिग्ध भागा, हड़कंप

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The suspect fled the station, stirred
JAIL
बागपत के दोघट में किसान विरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके करीबी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए दोघट थाने लेकर आई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को वह अचानक गायब हो गया। अफवाह फैल गई कि संदिग्ध भाग गया है। इससे पुलिस अफसर भी टेंशन में आ गए। बाद में थाना प्रभारी ने कहा संदिग्ध व्यक्ति की हालत ठीक नहीं है, इसलिए  फिलहाल उसे छोड़ा गया है।  
विज्ञापन


दाहा गांव निवासी किसान विरेंद्र की 29 अक्तूबर की रात में हत्या की। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। बुधवार को पुलिस शक के आधार पर मृतक के एक परिचित को लेकर थाने आई थी। बृहस्पतिवार को आरोपी संदिग्ध व्यक्ति अचानक थाने से गायब हो गया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में चर्चा हो गई कि संदिग्ध युवक फरार हो गया है।

विज्ञापन

 

 

पुलिस ने उसको खेतों में भी तलाश किया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। धीरे-धीरे यह मामला अफसरों तक पहुंच गया। संदिग्ध व्यक्ति नशे का आदि है।  इस बारे में दोघट थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा संदिग्ध व्यक्ति बीमार है। बीमार को देते हुए फिलहाल उसे छोड़ा गया है। वह थाने से भागा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
तमंचे के साथ शेर मोहम्मद गिरफ्तार

बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन के पास एक युवक को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया  पकड़ा गया आरोपी सूरजपुर महनवा निवासी शेर मोहम्मद है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed