फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The students hostage in the school teacher molest

छेड़छाड़ पर छात्राओं ने टीचर को स्कूल में बंधक बनाया

Thu, 15 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किशनपुर बराल
ब्यूरो/अमर उजाला, किशनपुर बराल Updated Thu, 15 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
The students hostage in the school teacher molest
बूढ़पुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छेड़छाड़ के बाद हंगामा करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना रमाला क्षेत्र के एक गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के टीचर द्वारा छेड़छाड़ करने पर उसको बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पता चलने पर छात्रा के परिजनों ने पहले टीचर की पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साई छात्राओं ने शिक्षक को स्कूल में बंद कर मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने टीचर को स्कूल से निकाला और थाने ले गई। 
विज्ञापन


 स्कूल का शिक्षक शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। विद्यालय में अधिकांश छात्राएं है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ करता था। बुधवार को उसने कक्षा छह की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। उसने अपने घर परिजनों को जानकारी दी तो उसके परिजन विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने टीचर की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने कमरे में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए और फोन से घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साए छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मौके पर डीएम और बीएसए को बुलाने की मांग की।


पुलिस वालों के साथ गुस्साए छात्र-छात्राओं की नोकझोंक हुई। बड़ौत सीओ कर्मवीर सिंह और रमाला पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत किया। रमाला थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी टीचर ने आरोप पूरी तरह से गलत बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed