{"_id":"59d533864f1c1bc1538b5ca6","slug":"the-soldier-shot-himself-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही नेे खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही नेे खुद को गोली मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-नई दिल्ली-छपरौली
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिपाही अमित खोखर का शव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य जिले के दरियागंज थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने खुद की सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त अमित खोखर (29) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि अमित अपनी बीमारी से परेशान था। इसी वजह से उसने खुद को गोली मारी। पुलिस अमित के साथियों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव हलपुर, बागपत निवासी अमित खोखर अपने परिवार के साथ जौहरीपुर करावल नगर में रहता था। वर्ष 2009 में वह दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती दरियागंज थाने में थी। बुधवार शाम को उसकी ड्यूटी चर्च के पास थी। थाने आने के बाद वह अपने बैरक में चला गया। वहां करीब 5:00 बजे उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार दी।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी फौरन उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को अमित के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
शव लाने के लिए दिल्ली रवाना हुए परिजन
छपरौली। सिपाही अमित की मौत की जानकारी मिलते ही उसके घर पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। अमित के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। उसके पिता पिछले दिनों ही यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं।