फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The protection of family trust

परिवार को सुरक्षा का भरोसा

Wed, 06 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 06 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The protection of family trust
जौहड़ी गांव में बेटी के इंतजार में फोटो लिए बांट जोहती मां और बहनें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जौहड़ी गांव से 14 जून से लापता किशोरी का अभी कोई पता नहीं चला। किशोरी की मां, भाई और बहने फोटो लेकर आंसू बहा रही है। इसे लेकर गांव में कश्यप मोहल्ले में गलियां सुनसान पड़ी है। दूसरी तरफ कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप मंगलवार को गांव पहुंचे और पीड़ितों के साथ वार्ता की और उन्हें पुलिस सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


जौहड़ी गांव से 14 जून से लापता किशोरी का अब तक पता न चलने पर जहां किशोरी की मां का रोते रोतेे बुरा हाल है। वहीं रिश्तेदार और समाज के लोग उनके आंसू पोंछने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी इस मामले में खाली हाथ है। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है ।
विज्ञापन


दूसरी तरफ  कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप मंगलवार को गांव में पहुंचे और पीड़ित परिजनों को धैर्य रखने को कहा और वहीं उन्होंने कश्यप समाज के लोगों को पलायन न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा बिनौली पुलिस इस मामले को बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से यह भी अपील की कि वे ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाने दे। उल्लेखनीय है कि  किशोरी के परिजनों ने किशोरी बरामद न होने पर दो दिन पहले गांव से पलायन करने की चेतावनी दी थी, बुधवार को चेतावनी का एक दिन शेष है।

33 लोग मुचलका पाबंद
बिनौली। पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के 33 लोगों को मुचलका पाबंद किया। पुलिस ने आरोपी लड़के पक्ष के 18 और पीड़ित पक्ष के भी 15 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। 

सुराना में मिली थी आखिरी लोकेशन
बिनौली। जौहड़ी गांव से अपह्त किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को आरोपी की आखिरी लोकेशन थाना मुरादनगर के गांव सुराना में मिली है। आरोपी ने सुराना गांव से एक व्यक्ति के मोबाइल से गांव के ही राहुल नामक लड़के को कॉल की थी।

पुलिस ने राहुल से भी पूछताछ की है। बिनौली क्षेत्र के जौहड़ी से 14 जून को अपह्त किशोरी का अब तक कुछ पता नहीं चला। इससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बरामदगी के लिए शामली, सरधना, कैराना, लोनी, मोदीनगर, सुराना, नोएडा, ऋषिकेश और हरिद्वार आदि संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

आरोपी सोनू की आखिरी लोकेशन थाना मुरादनगर के गांव सुराना क्षेत्र में मिली है। पुलिस के अनुसार 16 जून को आरोपी ने यहां से किसी का मोबाइल लेकर गांव के अपने दोस्त राहुल को कॉल की। इसके बाद से मामला मीडिया की सुर्खियों में आया।


आरोपी और पीड़ित का इसके बाद से कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के भाई को लेकर पुलिस इधर-उधर दबिश दे रही है। एसओ ने कहा जल्द ही किशोरी को पुलिस बरामद कर लेगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed