फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The head of the revolver, car robbed

प्रधान से रिवॉल्वर, कार लूटी

Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The head of the revolver, car robbed
लूट
बागपत। रास्ता पूछने के बहाने सूजती के प्रधान से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित कार लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


सूजती गांव के प्रधान बिजेंद्र सिंह रात आठ बजे के करीब बड़ौत से वापस गांव जा रहे थे। वह दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर स्थित किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आए तीन बदमाशों ने उससे किरठल का रास्ता पूछा। प्रधान कार से उतरकर रास्ता बताने लगे तो तमंचे के बल पर बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश उनकी कार लूटकर फरार हो गए। कार में लाइसेंसी रिवॉल्वर, मोबाइल और हजारों रुपये की नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन


प्रधान ने रमाला थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। लूट का पता चलते ही थाने में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बदमाशों की तलाश के लिए छानबीन की गई और आस-पास के थानों को वायरलेस पर जानकारी दी गई। प्रधान बिजेंद्र ने बताया कि उक्त बदमाशों का मुंह ढका हुआ था। इस कारण वह उन्हें पहचान नहीं पाए। घटना का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस से जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की। रमाला थानाध्यक्ष  ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच करने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा 
दोघट। सूजती मार्ग पर लूट के इरादे से खड़े दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से एक चाकू, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। इन पर विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। दोघट थानाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि सूजती मार्ग पर दो संदिग्ध युवक खड़े होने की जानकारी मिली थी। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक चाकू व 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद एसओ ने बताया कि बदमाश मोनू पुत्र चश्मवीर निवासी दोघट व रोहित पुत्र बिजेंद्र शेरपुर लुहारा का रहने वाला है। दोनों सूजती मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे। मोनू पर बिनौली व दोघट थानों में लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं और रोहित पर बड़ौत व छपरौली थानों में हत्या, लूट के छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed