{"_id":"6aff70afba211b4563397876bcfc803f","slug":"the-frantic-raids-for-arresting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में जनपद में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। पुलिस और आबकारी विभाग ने अभी तक न तो एक भी बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया और न ही बड़े स्तर पर शराब का जखीरा पकड़ा।
सहारनपुर में डीजीपी जगमोहन यादव की फटकार के बाद पुलिस ने शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी है। पंचायत चुनाव और त्योहारों की तैयारियों की सहारनपुर में गुरुवार को प्रमुख सचिव देवशीष पंडा और डीजीपी जगमोहन यादव ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और पशु कटान, अधिकारियों के शह पर ही होते हैं।
उन्होंने माना कि पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता या व्यक्तिगत हित के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनकी फटकार के बाद बागपत के पुलिस अफसरों ने भी जनपद के शराब माफिया और सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अभी तक एक भी शराब माफिया पकड़ा नहीं गया। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि शराब की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब के कार्य में संलिप्त व्यक्ति ः पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के कार्य में राकेश पुत्र लट्टू सिंह अहेड़ा, अंकुर पुत्र बिजेंद्र खेड़ा इस्लामपुर, लीलू पुत्र ज्ञानचंद पाबला, लड्डु पुत्र जैनूद्ददीन मोहल्ला केतीपुरा बागपत, हरिओम पुत्र रामपाल निरोजपुर, लीलू पुत्र मुकंदा मीतली, विनोद पुत्र हरकरण निवासी धानको वाला मोहल्ला बागपत, भगत सिंह पुत्र बाबूराम अग्रवाल मंडी टटीरी, जयकुमार पुत्र रामवीर निवासी डौला, घोलू पुत्र रणवीर बंदपुर, अरुण पुत्र सुरेंद्र खेड़ा इस्लामपुर, पुष्पेंद्र पुत्र सतपाल लुहारी, अनिल पुत्र रघुनाथ लुहारी, सुमित पुत्र नरेश प्रधानखेड़ी, श्योराज पुत्र श्रीचंद जोनमाना, हरेंद्र पुत्र सतपाल बावली, राजकुमार उर्फ मिंटू पुत्र हरपाल दाहा, रविंद्र पुत्र सतवीर कान्हड, मनोज पुत्र ओमपाल टीकरी, राजीव पुत्र सहदेव तमेलागढ़ी, प्रवीन उर्फ बब्बू ढिकौली संलिप्त है।