{"_id":"57fd50b44f1c1b8e1528eac3","slug":"the-challenge-for-the-police-killing-gangnauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली का खून-खराबा पुलिस के लिए चैलेंज : एडीजी क्राइम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगनौली का खून-खराबा पुलिस के लिए चैलेंज : एडीजी क्राइम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 12 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
लिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करतेएडीजी (क्राइम) अभय प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। एडीजी (क्राइम) अभय प्रसाद ने गांगनौली गांव में घटनास्थल का दौरा किया। पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शी से बातचीत की। उन्होंने कहा यह वारदात जघन्य है। पुलिस के लिए चैलेंज है। केस का जल्द ही खुलासा होगा। बढ़ते अपराध के सवाल पर बोले बेशक बागपत में कुछ दिनों में हत्याएं ज्यादा हुई है, लेकिन ऑल यूपी की बात करें तो हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
एडीजी एडीजी (क्राइम) अभय प्रसाद ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में कहा गांगनौली गांव के रामफल के परिवार की अपने ही गांव के इनामी रहे प्रमोद पुत्र सत्यवीर से काफी समय से रंजिश चल रही है। सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे हमलावरों ने रामफल के परिवार, पुलिस और पीएसी पर फायरिंग की।
इसमें बागपत पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विजय कुमार, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का एचसीपी राकेश शर्मा के अलावा मांगेराम पुत्र दलीत सिंह निवासी वाजिदपुर, प्रीति पुत्री रामफल और सविता पत्नी रामफल की मौत हो गई। घटना के संबंध में रामफल के बेटे पंकज ने दोघट थाना में गांगनौली गांव के प्रवीण पुत्र सतवीर, अंकुर पुत्र राजवीर, अंकुर पुत्र मनोज और सिरसली गांव के सतेंद्र और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना को गंभीरता से लेकर डीजीपी के निर्देश पर वे बागपत में आए हैं। केस के अनावरण के लिए आठ टीमें लगाई गई है। इनमें नोएडा और मेरठ एसटीएफ के अलावा मेरठ क्राइम ब्रांच और एसपी बागपत पूनम द्वारा लगाई गई पांच टीमें शामिल हैं। पुलिस के लिए घटना चैलेंज है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।