फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers taught a lesson to rascal

शिक्षकों ने सिखाया मनचले को सबक

Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में स्कूल जाते समय छात्राओं से छेड़छाड़ पर बखेड़ा हो गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने तीन मनचलों में एक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। शोरशराबा होने पर काफी लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। छात्राओं ने कहा कि मनचलों की आए दिन छींटाकशी से घर से निकलना दुश्वार होता जा रहा है। पुलिस भी सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं करती।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की एक गांव की विशेष समुदाय की दो छात्राएं एक स्कूल में कक्षा छह और आठ में पढ़ती हैं। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे छात्राएं स्कूल जा रही थीं। कस्बे में स्थित एक फैक्ट्री के पास तीन युवकों ने इन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


छात्राओं ने स्कूल में प्रधानाचार्य और शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य और शिक्षक छात्राओं संग मौके पर पहुंचे। फव्वारा चौक पर एक चाय की दुकान पर आरोपी एक युवक बैठा हुआ मिला। छात्रा ने पहचानते हुए कहा कि सर यही है वो युवक। इतना सुनते ही शिक्षक उस पर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह कस्बे का ही रहने वाला है। उसके साथ एक युवक कस्बे और एक पूठड़ गांव का था। गलती मानने पर लोगों ने उसे शिक्षकों से छुड़वा दिया। कार्यवाहक सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रामवीर शर्मा का कहना है कि इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed