फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sue on the death of the young man, seated inquiry

जवान की मौत पर मुकदमा, बैठाई जांच

Tue, 15 Aug 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 15 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खैला गांव में सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत की जांच शुरू हो गई है। बटालियन के नायक ने जवान के पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मौत की जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


चांदीनगर क्षेत्र के गांव खैला गांव के श्रीपाल का बेटा अनिल आर्मी सप्लाई कौर बटालियन 5685 हल्द्वानी में सिपाही के पद पर कार्यरत था।  वह रक्षाबंधन पर 15  दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया, लेकिन  दस अगस्त की रात में संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी यूनिट में ह्दय गति रुकने से मौत की सूचना दी थी। इसके बाद बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले को सेना से गंभीरता से लिया और जांच बैठा दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बटालियन के नायक  सुनील कुमार ने बताया कि ड्यूटी क्लर्क को दिल का दौरा पड़ने से मौत बताई गई थी, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे न तो कहीं भर्ती कराया और न ही इलाज के साक्ष्य प्रस्तुत कर सके। यही नहीं पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया। 


जवान की मौत की जांच के लिए उसके पिता श्रीपाल और परिजनों के खिलाफ धारा 304 एवं 201 में मुकदमा दर्ज कराया है।  थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है  कि  केस की विवेचना शुरू कर दी गई है।         
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed