{"_id":"590b7f974f1c1b4a63442b45","slug":"sue-against-babloo-and-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबलू और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबलू और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 05 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट । कस्बा टीकरी में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को धारदार हथियारों से काटकर घायल करने के मामले में साढू़ ने दो लोगों के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लग सके है। दिल्ली अस्पताल में भी तीनों महिलाओं की हालत गंभीर है।
शामली के टिटौली गांव निवासी राज मिस्त्री बबलू कश्यप बुधवार को कस्बा टीकरी में अपने साढू़ सतीश के घर अपनी पत्नी को मनाने पहुंचा था। विवाद बढ़ने पर बबलू ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
बीच बचाव करने आई साली बेबी के धारदार हथियार से हाथ काट दिए। अपनी पत्नी लक्ष्मी पर भी जानलेवा हमला किया। शोर सुनकर सतीश का भाई कर्मवीर और उसकी पत्नी मुकेश मौके पर पहुंचे तो बबलू ने इन दोनों पर भी वार कर घायल कर दिया था। इस वारदात के बाद कस्बे में दहशत फैल गई थी।
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसपी अजय शंकर राय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की ।
बृहस्पतिवार को सतीश ने अपने साढू़ बबलू और उसके भाई प्रमोद निवासी टिटौली के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है, अभी आरोपी हाथ नहीं लगे है।