फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students of the fourth hijacked

भड़ल से चौथी के छात्र का अपहरण

Fri, 29 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
भड़ल गांव में बड़ौत मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को देखने पहुंचा कक्षा चार के छात्र का अपहरण हो गया। बदमाशों ने पीड़ित परिवार को फोन कर छात्र को कब्जे में होने बताया। साथ ही रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में जुटी हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के सफलता हाथ नहीं लगी है। 
विज्ञापन


 बैंड बजाने वाले भड़ल गांव के रविंद्र का बेटा क्रिश उर्फ आर्यन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कक्षा चार में पढ़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आर्यन गांव में लगे कांवड़ शिविर से साइकिल पर सवार होकर अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद साइकिल को घर पर खड़ी करके वापस शिविर के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह नहीं शिविर में पहुंचा और न ही घर। दोपहर 1:50 बजे उसके परिजनों के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोनकर्ता ने कहा बच्चा उनके कब्जे में हैं। रुपये का जल्दी इंतजाम कर लो। कितने रुपये, किस स्थान पर पहुंचाने हैं, दो घंटे बाद बता दिया जाएगा। धमकी दी  पुलिस को जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में दोघट थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस तभी से ही  छात्र की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। 

 दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि बच्चा लापता हुआ है। किसी अज्ञात नंबर से बच्चे के परिजनों के पास फोन आया। इसमें रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। मामले की हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 


 पहले भी होते रहे फिरौती के लिए अपहरण 
बागपत। बागपत में फिरौती के लिए अपहरण होने का यह पहला मामला नहीं है। दो साल पूर्व बिनौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव की आठ वर्षीय मोना का अपहरण हुआ था। राहुल खट्टा ने अपने साथियों के साथ 28 मार्च 2015 को युवा सराफ प्रदीप वर्मा का अपहरण किया। इससे पहले भट्ठा कारोबारी प्रवीण मित्तल समेत कई व्यापारियों के अपहरण हो चुके हैं। 

पुलिस और परिजनों को फोन का इंतजार
फोन करने वाले ने कहा था कि दो घंटे में फोन करेंगे, लेकिन रात नौ बजे तक कोई कॉल नहीं आई। पुलिस और परिजन कॉल का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed