दो युवकों पर रंग फेंकने पर हुआ तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौली रोड़ पर जाहुल और सुऐब तनु की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान दो तीन युवक आये और उन पर रंग फेंक दिया। इससे युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। इसी बीच, रंग फेंकने वाले तो भाग निकले। लेकिन इन युवकों ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार और युवकों समेत तीनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस के पहुंचने से यह मामला बढ़ने से बच गया।
व्यापारी की हत्या में एक और आरोपी जेल भेजा
रमाला। कांधला के व्यापारी आदेश सैनी की हत्या में एक ओर आरेापी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब इस हत्याकांड मेें सभी आरोपी जेल जा चुके है। बता दें कि कांधला निवासी आदेश सैनी की पांच लोगों ने हत्या कर 18 फरवरी को उसका शव बासौली गांव के जंगल में फेंक किया था। उसकी कार बड़ौत लावरिस हाल में पड़ी मिली थी। लेनदेन के विवाद में यह हत्या की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिवानी गेट के पास सुनील कुमार निवासी किशनपुर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या मेें प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। उसने हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस चार आरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बड़ौत। शेखपुरा गांव के जंगल मेें बदमाशों की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घंटों तक कांबिंग की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। शुक्रवार दोपहर शेखपुरा गांव के जंगल मेें काम कर रहे लोग सशस्त्र बदमाशों को देख गांव की ओर भाग निकले और गांव मेें इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में घंटों तक कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बता दें कि दो दिन पूर्व ही गांव मेें पूर्व प्रधान सहित तीन मकानों में परिवार के लाखों को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।