{"_id":"8fa0b8728e3a5356a0ae4e266c5e7485","slug":"statement-denied-by-dalit-yuvak-s-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक के पिता का बयान से इंकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित युवक के पिता का बयान से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के सांकरौद गांव की खाप पंचायत के बहुचर्चित मामले में दलित युवक रवि के पिता धर्मपाल ने पुलिस को बयान देने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक धर्मपाल ने पूर्व में की गई शिकायत को ही अपना बयान बताया है।
सांकरौद गांव के धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित-जनजाति आयोग में शिकायत की थी कि उसका बेटा रवि और गांव की जाट बिरादरी की युवती घर से फरार हो गई थी। उसने खुद फोन करके दिल्ली में उन्हें पुलिस से पकड़वाया था।
कुछ दिन बाद वे दोनों दोबारा फरार हो गए थे। उस समय भी उसने मेरठ के मेडिकल थाना पुलिस को खुद फोन करके उन्हें पकड़वाया। मेडिकल थाना पुलिस ने रवि और युवती को खेकड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
खेकड़ा पुलिस ने युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जबकि रवि के पास से डोडा दर्शाते हुए उसे जेल भेज दिया गया था। इस मामले में आरोप है कि युवती के परिजनों ने गांव में खाप पंचायत की।
पंचायत में उसकी बेटियों के साथ दुष्कर्म कर गांव में निर्वस्त्र करके घुमाने का फरमान सुनाया गया। आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बागपत पुलिस को केस की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए।
इसी के मद्देनजर धर्मपाल को पुलिस कार्यालय में बयान दर्ज कराने के बुलाया गया। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि धर्मपाल ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए । उसने कहा कि उसकी शिकायत ही वही उसके बयान है।