फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sp office par pardarshan

पूजा हत्याकांड ः ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Tue, 06 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
sp office par pardarshan
बागपत में एसपी से मिलने जाते फैजुल्लापुर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बागपत में सूजरा गांव की विवाहिता पूजा की हत्या के मामले में आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने सोमवार को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोपियों को पकड़ने की मांग की। 
विज्ञापन


फैजुल्लापुर, फैजपुर-निनाना और नैथला गांव के लोगों ने कहा  पूजा की ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये और स्वीफ्ट गाड़ी न मिलने पर दो सितंबर की रात गला रेतकर हत्या की। पूजा के पति संजीव ने खुद को बचाने के लिए अपने मकान में बदमाश आने का ड्रामा किया है। उसने खुद को बंधक बनाने और घायल करने की जो बात कहीं है वह गलत है। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा पुलिस ने जल्द आरोपी ससुरालियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन होगा। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी आनंद ठेकेदार, अशोक, सुबोध, रघुवीर, ओमपाल, डॉ. मोहकम, रमेश, राजपाल, नरेश, कपिल, फेरू, सुक्कन, ईश्वर आदि रहे। दूसरी तरफ एसपी पूनम ने लोगों को आश्वासन दिया कि केस की विवेचना चल रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed