फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   So do not bother to improve teacher education

शिक्षक परेशान तो शिक्षा में सुधार नहीं

Sun, 08 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 08 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
So do not bother to improve teacher education
खेकड़ा के एमएम इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा। शिक्षक नेताओं ने कहा शिक्षकों की समस्याओं के निदान हुए बिना शिक्षा पद्धति में सुधार होना असंभव है। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


शनिवार को एमएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बागपत शाखा के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने कहा यदि विद्यालयों में शिक्षकों की समस्याओं का निदान नहीं होगा तो विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार नहीं 
विज्ञापन

हो सकता।

उन्होंने कहा शिक्षक संघ सरकार अथवा प्रबंध समिति की हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं करेगा। मंडलीय मंत्री देवेंद्र सोलंकी ने कहा जनता वैदिक इंटर कॉलेज, बड़ौत की प्रबंध समिति समेत अन्य कई विद्यालयों के खिलाफ संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। सभी ने विद्यालयों में जाकर सदस्यता ग्रहण कराकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंडलीय मंत्री देवेंद्र सोलंकी ने संगठन के सदस्यों से अधिक से अधिक अध्यापकों को संगठन से जोड़ने की अपील की। 
इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजबीर सिंह यादव ने की। जबकि  संचालन डॉ अरुण मलिक ने किया। इसमें प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह, राजेश गौड़, सुुरेंद्र शर्मा, नीरज वत्स, अरुण कुमार शर्मा, जितेंद्र धामा, देवदत्त शर्मा, दिनेश शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, जयबीर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed