फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   six crooks of Khatta gang arrested

खट्टा गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
six crooks of  Khatta gang arrested
कार्यालय में लूट का खुलासा करती एसपी पूनम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक के बार एक लूट की कई वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले राहुल खट्टा गैंग के छह अंतर राज्यीय वाहन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नैथला मोड़ समेत अन्य मार्गों पर वाहन लूट की कई वारदातों को  अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

 
एसपी पूनम ने पत्रकारों को बताया पकड़े गए आरोपी बागपत और आसपास के जनपदों में लूट की वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी शुभम उर्फ विश्वजीत कुख्यात राहुल खट्टा के साथ बागपत के व्यापारी का अपहरण करने में शामिल था।
विज्ञापन


वह वर्ष 2015 में जेल में बंद था। वहां पर ही उसकी मुलाकात मनोज सिसाना समेत अन्य अपराधियों से हुई। चार-पांच माह पूर्व ही आरोपी जेल से जमानत पर छूटे थे। नैथला मार्ग पर लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने बिनौली क्षेत्र के एक आश्रम में शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के जानी क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संजीव अपनी रिश्तेदारी में बाइक से खतौली जा रहा था। इसी दौरान लूटी गई बाइक सीज हो गई थी। वह बाइक को छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी अपने खाने-पीने के शौंक की पूर्ति के लिए अपराध करते थे। उनका कोई स्थायी अड्डा नहीं है।

आरोपी खेतों ही में आराम करते हैं। बड़ौत में बाइक लूटने के बाद बदमाश किरठल गांव के जंगल में थे। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। अपराधियों को शरण देने वाले और मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पतंजलि कंपनी के लेबर ठेकेदार और बिनौली के आश्रम के लोगों को नोटिस दिया  जा रहा है। 

पकड़े बदमाश 
बागपत। पुलिस ने बताया सिसाना गांव निवासी मनोज पुत्र सतीश, बड़ौत के आवास विकास कॉलोनी निवासी अनुज कुमार उर्फ पंचर पुत्र वीर सैन और बड़ौली रोड छात्रावास के निकट रहने वाले दीपक पुत्र सुभाष, सहारनपुर के शिमलाना गांव निवासी शुभम उर्फ विश्वजीत पुत्र दामोदर, मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव आक्खेपुर निवासी संजीव उर्फ अमित पुत्र ओमवीर, हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के माला वेला निवासी राकेश सैनी पुत्र प्रकाश है। 

छोटी उम्र में ही बन गए अपराधी ः बागपत। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मनोज आठवीं पास है। वह गाड़ी मिस्त्री का कार्य करता है। वह युवती को जिंदा जलाने के आरोप में जेल गया था। फिलहाल जमानत पर छूटा हुआ है। उसकी मां अभी भी जेल में है। शुभम इंटर पास है। वह हरिद्वार की पतंजलि कंपनी में लेबर का कार्य करता था। अनुज उर्फ पंचर इंटर पास है।

उसने बड़ौत में जल निगम में पानी टेस्टिंग के अस्थायी पद पर काम किया था। संजीव आठवीं पास है। फिलहाल भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर ईंट ढोता है। दीपक नगर पालिका में सफाई कर्मी है। राकेश नौंवी पास है। हरिद्वार की पतंजलि कंपनी में सामान पैकिंग करने का कार्य करता था। उसका भाई हरिद्वार में अध्यापक है। 

लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का नगद इनाम 
बागपत। लुटेरों को पकड़ने पर एसपी पूनम ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के इंचार्ज फिरोज अख्तर, कांस्टेबल विपिन कुमार, अरुण, सुशील, दीपक, विकास यादव, अवतार और सोमेंद्र, सर्विलांस में तैनात एसआई अनुराग शर्मा, जहांगीर पंवार, सुनील, मनोज, अरूण और  देवेश,  कोतवाली के एसएसआई लोकेंद्र शर्मा, एसआई यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नवीन, विपिन और धर्मपाल को पांच हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की।

ठिकाना देने वालों पर होगी कार्रवाई 
बागपत। एसपी पूनम ने कहा  अपराधियों को ठिकाना देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बिनौली क्षेत्र के आश्रम के कुछ लोगों को नोटिस जारी किया। इसके अलावा बदमाशों ने अन्य कुछ लोगों के नाम बताएं है, जिनकी जांच शुरू हो गई है। गोकशी करने वालों के खिलाफ रासुका लगाई जाएगी। उन्होंने कहा पुलिस ने तेजी से मामलों का निपटारा किया है।

उनकी प्राथमिकता घटनाएं रोकने की है। वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कई मामलों में महिलाओं ने जो शिकायतें की  थी, वह जांच में गलत पाई गई हैं। इस तरह के मुकदमों को खत्म कर दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच के बाद ही कार्रवाई करती है।

इन वारदातों को बदमाशों ने दिया अंजाम 
1. 19 जून को नैथला मोड़ के पास करीब सवा नौ बजे कुछ व्यक्तियों से दो बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया था। भागते समय नौरोजपुर रोड पर एक व्यक्ति से साइकिल, मोबाइल और नगदी छीन ली थी।  


2. 18 जून को हरचंदपुर और बंदपुर के बीच एक व्यक्ति से बाइक तथा दूसरे व्यक्ति से नगदी और मोबाइल लूटा था। 
3. आठ दिन पूर्व बड़ौत के छपरौली रोड पर स्थित कालंदी कॉलेज के सामने से पल्सर बाइक और नगदी लूटी थी। इसके अलावा बराल-रमाला गेट के बीच एक सीडी डीलक्स बाइक लूटी थी। 

4.  बागपत-मेरठ मार्ग पर चौहल्दा नगर के पास एक बाइक और नगदी लूटी थी। 
5. 20 दिन पूर्व सरूरपुर-ट्यौढ़ी गांव के बीच एक दंपति से बाइक और मोबाइल लूटा था। घेराबंदी होने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए थे। 
6.  मेरठ के जानी क्षेत्र में 16-17 दिन पूर्व बदमाशों ने बाइक लूटी थी। उस पर फर्जी नंबर प्लेट डालकर चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed