युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ली लगने से घायल दिनेश पुत्र रामपाल निरौजपुर गांव निवासी है। वह शनिवार की शाम अपने दोस्त से मिलने जलजीत नगर में मिलने गया था और वहां बैठा हुआ था। इसी दौरान दो तमंचेधारी युवक आए और उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसके हाथ में लगी और वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान वह अपनी बाइक लेकर भागने लगा, तो उस पर फिर फायरिंग शुरू कर दी। उसे एक गोली पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां भी हमलावरों ने उसका पीछा किया और वहां मौजूद चिकित्सकों की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस बल पहुंचने पर वे वहां से भाग निकले। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने कहा कि यह घटना कच्ची शराब बेचने को लेकर हुई है। दोनों शराब तस्कर बताए गए हैं।
दो मनचलों और हत्यारोपी को जेल भेजा
छपरौली। पुलिस ने दो छेड़छाड़ के आरोपी व एक मर्डर के केस मे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कसबे में दो दिन पहले कसबे का युवक पड़ोसी के घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ किया।
किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक अन्य घटना में जागोस में भी छेड़छाड़ के आरोपी साहिद पर आरोप है कि उसने दूसरे के घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के सिनौली गांव का मिट्टू पुत्र विनोद गत वर्ष दर्ज मुकदमे में वारंटी था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में कसबे के नितिन, जागोस के साहिद के साथ साथ सिनौली गांव के एक वारंटी मिटटू पुत्र विनोद का चालान कर जेल भेज दिया है।