फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Satendra Sirsli hiding in the woods

सिरसली के जंगल में छिपा है प्रवीण गांगनौली का साथी सतेंद्र

Sun, 16 Oct 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 16 Oct 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
बागपत। प्रवीण गांगनौली और सतेंद्र सिरसली के पीछे पुलिस खूब पड़ी हुई है। इसके बाद अपराधी सतेंद्र का अपने गांव के जंगल से मोह भंग नहीं हो रहा है। वह सिरसली के जंगल में ही छिपा है। इससे लोग भयभीत हैं। अफसरों से लगातार शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिरसली गांव के सतेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिल कर फायरमैन भूपेंद्र की 27 सितंबर को हत्या की। इस संबंध में  बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ा भी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर बिनौली थाने से भाग गया।
विज्ञापन


सतेंद्र ने 10 अक्तूबर को अपने साथी प्रवीण राठी के साथ मिलकर गांगनौली गांव में खून खराबा किया।  दो सिपाही समेत पांच सदस्यों की जान ली। इतना ही नहीं पुलिस की एसएलआर भी लूटकर ले गए थे। दोनों आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगनौली हत्याकांड के बाद बागपत पुलिस ही नहीं नोएडा तक की एसटीएफ दोनों के पीछे दौड़ भाग रही है। इसके बाद भी सतेंद्र अपने गांव की सीमा से बाहर नहीं जा रहा है। मृतक भूपेंद्र के भाई एवं रालोद नेता प्रवीण तोमर ने कहा शुक्रवार सुबह सतेंद्र अपने साथियों के साथ गांव के ही जंगल में देखा गया है और धमकी भी दे रहा है। इससे लगता है कि सतेंद्र फिर से खून खराबा करने की फिराक में है। 

सतेंद्र की गिरफ्तारी को एएसपी से मिला परिवार 

बागपत। रालोद नेता प्रवीण तोमर ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से सतेंद्र व उसके साथियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। 


तीसरे दिन भी धरने पर बैठा जितेंद्र

बागपत। मृतक भूपेंद्र के भाई शिक्षक जितेंद्र, तीसरे दिन शनिवार को भी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे। उन्होंने कहा  जब तक उनके भाई की हत्या में शामिल रहे गांव के जिम्मेदार व्यक्ति की नामजदगी और उनको अलग से सुरक्षा मुहैय्या नहीं होगी। धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed