फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus on assault advocate

अधिवक्ता से मारपीट पर हंगामा

Sat, 03 Feb 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Feb 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on assault advocate
युवकों से विवाद की जानकारी देता अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता के साथ हुई कहासुनी के बाद कई युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि वकील पर फायर भी किया गया। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शहर निवासी अधिवक्ता जसपाल राणा अपने साथी वकील देवेेंद्र धामा के साथ कार में सवार होकर कचहरी से घर लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी दी।
विज्ञापन


इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। अधिवक्ता ने इस पर नाराजगी जताई। इसी बीच पास ही खड़ी कार से कुछ युवक उतरे और अधिवक्ता के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन फायर भी किया। पुलिस के सामने ही आरोपी फरार भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। भाकियू, सपा और नरेंद्र मोदी विकास मंच के पदाधिकारी भी अधिवक्ता के समर्थन में कोतवाली पहुंच गए। अधिवक्ताओं का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। 


आरोपी सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार से मिलकर गिरफ्तारी की मांग की।  भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, संजय प्रजापति, सपा नेता बिल्लू प्रधान, अधिवक्ता विजयपाल तोमर, नगेश शर्मा, विपिन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed