फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery of 50 lacks in Aminagr

अमीनगर सराय में 50 लाख का डाका

Fri, 25 Aug 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Fri, 25 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 50  lacks in Aminagr
डकैती के बाद पीड़ित सराफा व्यापारी से जानकारी लेते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा अमीनगर सराय में बृहस्पतिवार की शाम दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने मुख्य बाजार स्थित एक सराफा शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। शोरूम से करीब पचास लाख रुपये कीमत की नकदी और जेवरात लूटकर भागते बदमाशों ने कस्बे में करीब डेढ़ सौ मीटर तक हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इससे कस्बे में दहशत फैल गई। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ का घेराव किया। देर रात तक व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन


सराय निवासी विपुल जैन पुत्र वीरेंद्र जैन के मुख्य बाजार में ज्वैलरी और कपड़े के  शोरूम है। दोनों शोरूम पासपास है। विपुल जैन बृहस्पतिवार  शाम करीब सात बजे 10-12 लोगों के साथ गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दो बाइक पर सवार होकर छह बदमाश उनके ज्वैलरी के शोरूम पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्टल निकाल लिए। कारोबारी और यहां बैठे लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर तिजौरी की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने बोरो में नकदी और जेवरात भर लिए।

विपुल ने बताया बदमाशों ने तिजौरी पूरी तरह से खाली कर दी। इसके अलावा दुकान से नगदी, कीमती सामान और आभूषण भी लूटकर ले गए। उन्होंने करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी ले जाने की बात पुलिस को बताई है।

बदमाश बोरे में सामान भरकर बाइक पर सवार होकर करीब डेढ़ सौ मीटर तक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया और दो तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है। उधर, मौके पर पहुंचे सीओ बागपत दिलीप कुमार को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाजार बंद कर दिए गए। एसपी डी प्रदीप कुमार रात करीब साढे़ आठ बजे मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। व्यापारियों ने विरोध किया और घटना के खुलासे की मांग की। 


 शोरूम में घुसते ही तोड़ दी थी कैमरे की वायर 
अमीनगर सराय (बागपत)। बदमाशों ने शोरूम में घुसते ही सबसे पहले वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वायर तोड़ी, ताकि उनकी पहचान न हो सके। दो बदमाशों ने हेलमेट पहने  थे, जबकि चार बदमाशों ने कपड़े से मुंह ढक रखा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed