{"_id":"57e577794f1c1b9b3ba822f8","slug":"robbed-two-brothers-houses-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतीपुरा में दो भाइयों के मकान में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केतीपुरा में दो भाइयों के मकान में डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा मोहल्ले में डकैती के बाद घटना की जानकारी देते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र आठ बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात में पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ला में दो भाई सईद अहमद और फरीद के मकान में डकैती डाली। बदमाश परिजनों को बंधक बनाकर 65 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान लूटकर ले गए। पुलिस अफसर वारदात को संदिग्ध मान रहे हैं।
पीड़ित सईद अहमद ने बताया कस्बे में बृहस्पतिवार की रात में एक परिवार में मौत हो गई थी। वह उसमें शामिल होने के बाद रात करीब सवा बजे घर लौट रहा था। अपने मकान की गली के पास पहुंचा तो नकाबपोश चार बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। थोड़ा आगे चलने पर चार बदमाश और मिले। वे भी साथ-साथ चलने लगे।
बदमाशों ने जबरदस्ती उससे ही मकान के दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगवाई। इसके बाद बदमाश मकान में घुस गए। बदमाशों ने उसके परिवार को बंधक बनाया। तरह-तरह की धमकी देते हुए पूरे मकान को खंगाला। बदमाश मकान से 25 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाश मकान की छत के रास्ते से उसके भाई फरीद के घर में पहुंचे।
विज्ञापन
वहां पर भी बदमाशों ने फरीद और उसके बच्चों को बंधक बनाया। उनके मकान से 40 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लूटकर ले गए। जाते समय बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात की सूचना गश्त कर रही पुलिस को दी गई।
घंटों बदमाशों की पुलिस के साथ मिल कर तलाश की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में उसने कोतवाली में वारदात की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा वारदात संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
पड़ोस के मकान में छुपे थे बदमाश
बागपत। पीड़ित परिजनों ने कहा बदमाश पहले से ही पड़ोस के एक खाली मकान में छुपे थे। बदमाशों को उनके मकान के बारे में पूरी जानकारी थी।