फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD leader caught up in the murder of the young man, to escape from the police station Binauli

रालोद नेता की ह्त्या में पकड़ा युवक, बिनौली थाने से भाग निकला

Tue, 04 Oct 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 04 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। सिरसली गांव में रालोद नेता के भाई भूपेंद्र की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं बिनौली थाने में इस हत्या के मामले में पूछताछ के लिए ककड़ीपुर से पकड़ा युवक रविवार की रात में पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


 27 सितंबर को रालोद नेता के भाई भूपेंद्र की उस समय हत्या की, जब वह अपनी बुलेट मोटर साइकिल से खेत से घर आ रहा था। इस मामले में उसके बड़े भाई जितेंद्र ने एक महिला समेत छह लोगों को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सात दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है जबकि उनका परिवार भयभीत हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में बिनौली पुलिस फरार आरोपियों की जानकारी के लिए उनके ही नजदीकी एक युवक को ककड़ीपुर से उठाकर लाई थी और अभी उससे पूछताछ कर रही थी कि रविवार की रात में वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसी को पकड़ने में जुटी है क्योंकि उससे आरोपियों का पता  लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बिनौली थाना प्रभारी रणबीर यादव ने बताया जो युवक थाने से फरार हुआ है, वह नामजद नहीं था, लेकिन उससे जानकारी मिल सकती है, इसलिए उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed