फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rape and murder of schoolgirl strangled

छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

Mon, 06 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 06 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rape and murder of schoolgirl strangled
अमीनगर सराय में तेड़ा गांव में बच्ची की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसपी अजय शंकर राय। - फोटो : amar ujala
बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में शादी समारोह में डीजे पर डांस देख रही कक्षा दो की छात्रा को बहाने से खेत में ले जाकर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने हंगामा किया। वारदात को अंजाम देने का आरोपी व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता का कहना है कि पड़ोस में एक लड़की की रविवार की रात में शादी थी। वह और उसकी पत्नी शादी में काम कर रहे थे। चढ़त के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। उसकी बेटी डांस देखने के लिए घर से आ गई थी। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी तो इंतजार करने के बाद उसको शादी समारोह में देखा गया, लेकिन वहां पर नहीं मिली। पूरी रात उसको तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित ईख के खेत में बच्ची की चप्पल पड़ी मिली। खेत के अंदर उसका शव अर्द्ध निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची। शव को आनन फानन में पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसपी अजय शंकर राय ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर केस का जल्द खुलासा करने का पीड़ितों को आश्वासन दिया। बाद में सिंघावली अहीर थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सूत्रों की माने तो आरोपी व्यक्ति ने बच्ची को बहाने से खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पोल खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा केस का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


  शराब का पव्वा और अन्य सामान पड़ा मिला 
बागपत। पुलिस को वारदात स्थल पर शराब का खाली पव्वा और अन्य सामान पड़ा हुआ मिला। इससे पता चलता है कि आरोपी ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 जल्द हो केस का खुलासा, वरना होगा आंदोलन 
अमीनगर सराय। लोगों ने कहा पुलिस ने यदि जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। रोड को जाम कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होगा। 

30 रुपये देकर बच्ची को खेत में ले गया था दरिंदा 
बागपत। सात वर्षीय मासूम बच्ची को दरिंदा 30 रुपये का लालच देकर खेत में ले गया। वहां पर पहले शराब पी। उसके बाद दुष्कर्म किया। पोल खुलने के डर  से उसको मौत के घाट उतार दिया। जी हां कुछ इस तरह ही घटना को अंजाम दिया आरोपी ने। मासूम बच्ची का खेत में शव मिलते ही पुलिस उसकी हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का मकसद जल्द से जल्द केस का खुलासा करना है। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ की तो उसने पूरी जानकारी दे दी। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अनिल है। पूछताछ करने पर उसने बताया उसने ही बच्ची की हत्या की है। वह शादी समारोह में देखरेख कर रहा था। डांस देख रही बच्ची तो उसने रुपये देने का लालच दिया। उसे 30 रुपये देकर खेत में ले गया। खेत में जाकर उसने शराब पी। फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वह रोने लगी। उसे डर हो गया कि घर में पहुंचकर बच्ची परिजनों को बता देंगी। उसकी पोल खुल जाएगी। यह घटना किसी को पता न चले, इसलिए उसकी हत्या कर दी थी। बाद में घर में आ गया था। किसी को उसने घटना की जानकारी नहीं दी। एसपी अजय शंकर राय ने कहा बच्ची की हत्या करने का आरोपी अनिल है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

शादी की विडियो खंगाली, लोगों से भी की जानकारी 
बागपत। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शादी की विडियो खंगाली। साथ ही लोगों से भी जानकारी की। उसी के आधार पर पुलिस को क्लू मिला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादीशुदा है आरोपी 
बागपत। रेप कर बच्ची की हत्या करने का आरोपी अनिल (35) वर्ष का है। वह शादीशुदा ही नहीं उसके बच्चे भी काफी बड़े हो रहे हैं। हर कोई चाहता है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। 


पहले भी जा चुकी है मासूमों की जान 
बागपत। जनपद में रेप के बाद बच्ची की मौत की घटना पहली नहीं है। इससे पहले इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई आठ वर्षीय बच्ची को उठाकर युवक खेत में ले गया था। वहां उसकी रेप के बाद हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की थी। चार माह पूर्व बालैनी के एक गांव में डीजे देख रहे बच्चे को बहाने से युवक ले गया था। कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके अलावा भड़ल गांव में कांवड़ सेवा शिविर से छात्र का अपहरण किया गया। उसका हिंडन नदी में शव मिला। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed