{"_id":"57f410074f1c1b940a26ffb6","slug":"rantoul-village-history-jawed-police-finally-picked-two-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने रटौल गांव से हिस्ट्रीशीटर जावेद के दो करीबी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस ने रटौल गांव से हिस्ट्रीशीटर जावेद के दो करीबी दबोचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर । दिल्ली पुलिस ने रटौल गांव में दबिश देकर सोमवार की रात दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों हिस्ट्रीशीटर जावेद रटौल के बेहद करीबी है। सूत्रों की माने तो दिल्ली की एक लूट में इनका नाम सामने आया है। आरोपियों के पास से करीब आठ लाख रुपये बरामद होने की चर्चा है।
रटौल गांव में सोमवार की रात दिल्ली पुलिस की पांच-छह गाड़ी आई। पुलिस अपने साथ एक अपराधी को लिए हुए थी। पुलिस ने अलग-अलग दो मकानों में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया। करीब 10 मिनट के अंदर ही उनको अपने साथ लेकर चली गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
गांव में पुलिस के आने का रटौल चौकी पुलिस को भी बाद में ही पता चला। सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब आठ लाख रुपये बरामद किए है। आरोपियों ने दिल्ली में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। रटौल गांव का जावेद, खेकड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर रंगदारी, लूट, हत्या के कई मुकदमे दर्ज है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।