{"_id":"573233134f1c1b2b05919a96","slug":"raamaveer-fond-start-preparing-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवीर शौकीन पर इनाम की तैयारी शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामवीर शौकीन पर इनाम की तैयारी शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। देहरादून पुलिस कस्टडी से गैंगेस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा को छुड़ाने में शामिल रहे दिल्ली के मुंडका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पर पुलिस ने इनाम की तैयारी की। एसपी ने कहा जल्द आरोपी पूर्व विधायक पर इनाम घोषित होगा।
पुलिस की जांच में आया था कि भूृरा को छुड़ाने में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने साजिश रची थी। आरोपियों को उसने शरण दी थी। दिल्ली पुलिस ने तो रामवीर शौकीन के फार्म हाउस से लूटी गई एक एके-47 बरामद तक की थी। यह असलाह रामवीर शौकीन के भांजे एक लाख के इनामी रहे नीरज बवाना की निशानदेही पर बरामद हुआ था।
टीकरी कस्बा की चेयरपर्सन राजबाला चौधरी का बेटा सुनील राठी इस केस का मुख्य आरोपी है। उसके कहने पर ही उसके साथियों ने भूरा को छुड़ाया था। इस केस में आरोपी पूर्व विधायक रामवीर शौकीन फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति लेकर रामवीर शौकीन के मकान की कुर्की तक कर ली है। उसके बावजूद आरोपी अभी तक हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अब आरोपी पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि रामवीर शौकीन पर जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा।
यह है मामला
देहरादून पुलिस 15 दिसंबर 2014 की सुबह गैंगेस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा सरनावली (मुजफ्फरनगर) को बागपत कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रही थी। शहर के क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल के पास स्कॉर्पियो और ऑटो में सवार बदमाशों ने पुलिस वालों से असलाह लूटकर अमित को छुड़ाया था। अमित पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ। इसे लेकर बागपत ही नहीं यूपी और उत्तराखंड पुलिस की फजीहत हुई। अमित को 4 अप्रैल 2015 को पंजाब की पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।