फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pushing the mother down on the railway track

मां को धक्का देकर ट्रैक पर गिराया

Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
शराबी बेटे ने जान से मारने की नियत से मारपीट कर मां को रेलवे ट्रैक पर धक्का देकर गिरा दिया। आसपास के लोगों ने ट्रेन के आने से पहले महिला को ट्रैक से उठाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के चचेरे भाई ने तहरीर दी।  
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के गांव घिटौरा के पास से रेलवे लाइन गुजर रही है। पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय महिला गांव के बाहर कूड़ा डालकर अपने घर लौट रही थी। रेलवे लाइन के पास उसका बेटा शराब के नशे में बैठा था। युवक ने आवाज लगाकर मां को बुलाया, लेकिन मां ने बेटे की आवाज सुनकर भी  अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की नियत से रेलवे ट्रैक पर धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस के अनुसार कुछ देर बार ही ट्रैक से ट्रेन गुजरने वाली थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने महिला को ट्रैक से उठाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने कहा उसका बेटा शराब पीता रहता है।

आए दिन नशे में उनके साथ गाली-गलौज करता है। इससे वह परेशान है। आरोपी युवक के खिलाफ चचेरे भाई ने तहरीर दी। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा महिला से मारपीट करने के आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर आई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 


बेटे ने पिता को पीटा  
बागपत। शहर की माता कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया उसके बेटे ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed