फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal among eight case

प्रधान समेत आठ पर केस

Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
दोघट। हिस्ट्रीशीटर रामबली का अपहरण कर हत्या करने का आरोप निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश समेत आठ लोगों पर लगा है। इसमें तीन पुलिस वाले भी शामिल हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दोघट थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


निरपुड़ा गांव की महिला कमलेश के शिकायत पत्र के मुताबिक उसके बेटे रामबली को गांव की पार्टीबाजी के चलते ब्रजपाल की हत्या के केस में फर्जी तरीके से नामजद कराया था। रामबली जमानत पर जेल से आया था। इस रंजिश के चलते रामबली अधिकांश गांव से बाहर रहता था। विपक्षी उसे जान से मारने की फिराक में रहते थे। कई बार उस पर हमला हो चुका था। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


15 जुलाई 2015 को रामबली गांव में आया। अगले दिन सुबह रामबली गांव के एक व्यक्ति के साथ खेत में गया था। रास्ते में एक बुलेरो गाड़ी मिली। इसमें गांव का निश्चय, उसकी मां मुनेश (वर्तमान ग्राम प्रधान), सोनू, अजीत, बिजेंद्र उर्फ बिल्लू और तीन पुलिस वाले निकले। मुनेश को छोड़कर सभी हथियार लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने रामबली को दबोच कर गाड़ी में डाल लिया। रामबली के साथ गया व्यक्ति वहां से भागने में कामयाब हो गया। उसने दोघट थाना में घटना की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


27 जुलाई 2015 को उसे सूचना मिली निश्चय राणा के खेत में स्थित कुआं में किसी व्यक्ति  की लाश मिली। उसने दोघट थाना में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में आरोपियों ने कुएं को मिट्टी से ढक दिया था। उसका आरोप है आरोपियों ने उसके बेटे रामबली की हत्या कर शव कुएं में दबा दिया है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी चितवन सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed