फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   police-public, Ruckus

गिरफ्तारी पर भिड़ी पुलिस-पब्लिक, हंगामा

Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
police-public, Ruckus
बरनावा गांव में हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने बरनावा गांव में सपा नेता की दुकान में छापा मारा और तमंचे और कारतूस के साथ उनके बेटे को गिरफ्तार किया। इससे गांव में काफी बखेड़ा हो गया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक आमने-सामने आ गई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी फटकाकर खदेड़ा। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष है। 
विज्ञापन


गांव बरनावा निवासी और सपा के पूर्व जिला सचिव महबूब अलवी की गांव में दाहा-बिनौली मार्ग पर खाद और बीज की दुकान है। बरनावा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही ने रविवार को दोपहर के समय दुकान में छापा मार कर एक पेटी से एक तमंचा, तीन कारतूस और छह खोखे बरामद किया। दुकान में मौजूद सपा नेता के बेटे आदिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में काफी लोग इकट्ठे होकर चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा बिनौली थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज ने साजिश के तहत तमंचा बरामद कर आदिल को पकड़ा है। पुलिस ने खुद ही तमंचा दुकान में रखवाया है। ग्रामीण थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज को हटवाने और अपने आदिल को छोड़ने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने चौकी के बाहर धरने दे दिया। इसको लेकर पुलिस की उनसे नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दरोगा ने लोगों पर रिवाल्वर तान दिया था। सीओ श्वेताभ पांडेय ने आंदोलनकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठी फटकाकर भीड़ को खदेड़ा। इनमें हबीब अहमद, मतलूब, अब्दुल रहीम, अब्बासी सलमानी, नईफ खान, हाजी सत्तार, मुस्तफा, मोहम्मद गय्यूर, इकबाल, मुस्तकीम आदि रहे।

दूसरी तरफ  सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा दुकान से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी कराई है। पुलिस पर लगाया आरोप गलत है। सीओ ने कहामामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई होगी। बातचीत में लोगों को यही बताया है। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।


एसओ ने रंजिश में रची साजिश : अलवी
बिनौली। सपा के पूर्व जिला सचिव महबूब अलवी ने कहा थानाध्यक्ष ने उसके खिलाफ साजिश रची है। सपा सरकार में उन्होंने एसओ जितेंद्र यादव के गलत कार्यों की शिकायत की थी, इसी कारण उससे एसओ रंजिश रखते हैं। कई दिन से उन्हें फंसाने के लिए पुलिस पीछे पड़ी थी। शिकायत एसपी और मेरठ में डीआईजी से करके इंसाफ की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed