{"_id":"5839d8a04f1c1b663a13c828","slug":"police-looking-hppu-prize-of-fifty-thousand-baoli-forest-trail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पचास हजार के इनामी हप्पू की तलाश में बावली जंगल छाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पचास हजार के इनामी हप्पू की तलाश में बावली जंगल छाना
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। पचास हजार के इनामी अजीत उर्फ हप्पू की तलाश में खाकी ने बावली गांव के जंगल की खाक छानी। घंटों कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन हप्पू नहीं मिला। प्रवीण गांगनौली और हप्पू के बीच गैंगवार की आशंका ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है, लेकिन फिलहाल हप्पू का पता नहीं चला।
बावली के हप्पू पर 50 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बावली के जंगल में हप्पू ने ठिकाना बना लिया है। यहां पर वह किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। जिससे जिले का माहौल खराब हो सकता है। जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। शनिवार को बड़ौत पुलिस ने बावली गंाव के जंगल की खाक छानी। कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को दबी जबान से महत्वपूर्ण जानकारियां दी है, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए है। पुलिस अफसरों का कहना है कि हप्पू को तलाश किया जा रहा है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। असलियत में पुलिस को आशंका है कि प्रवीण गांगनौली और हप्पू गैंग के बीच गैंगवार हो सकती है। दोनों गैंग के पास आधुनिक असलाह हैं।