फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police failed in finding the murderers of Aryan

सवा दो माह बाद भी छात्र क्रिश के कातिलों को तलाशने में पुलिस रही नाकाम

Sat, 08 Oct 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 08 Oct 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती के लिए भड़ल गांव से चौथी के छात्र आर्यन उर्फ क्रिश का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस सवा दो माह बाद भी खाली हाथ है। उसके कातिलों का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस अपराधियों के बयानों में ही उलझकर रह गई है। डीआईजी लक्ष्मी सिंह का आश्वासन भी हवाई साबित हो गया है।  
विज्ञापन


 भड़ल गांव के चमड़ा व्यापारी रविंद्र कुमार का बेटा आर्यन उर्फ क्रिश का 28 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव के कांवड़ सेवा शिविर से अपहरण हुआ था। थोड़ी देर बाद ही रविंद्र के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने उनसे बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। दोघट थाना पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 2 अगस्त को आर्यन का शव मेरठ के डालूहेड़ा गांव के पास हिंडन नदी में मिला था।
विज्ञापन


इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया था कि आर्यन के कातिलों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने करीब 165 लोगों से केस के संबंध में पूछताछ की। लुहारी गांव के युवक अर्जुन की हत्या के केस में पकड़े गए अपराधी ने वरुण लुहारी पर आर्यन की हत्या करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वरुण को पकड़ा तो उसने बाबू भड़ल का नाम ले दिया था। हालांकि वरुण ने मीडिया के सामने आर्यन के अपहरण के बाद हुई हत्या की घटना की जानकारी होने से पूरी तरह से इंकार कर दिया था। तभी से पुलिस का शक बाबू भड़ल पर है।


आखिर कार आर्यन की हत्या किसने की, इसका अभी तक सहीं पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपराधियों के बयानों में ही उलझकर रह गई है। मृतक के परिजन और क्षेत्र के लोग कई बार केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि केस पर पुलिस कार्य कर रही है। उम्मीद है जल्द ही केस का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed