फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police also threatened the family's accountant has

पुलिस भी लेखपाल के परिवार को ही धमका आई  

Sat, 18 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police also threatened the family's accountant has
पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत के बालैनी में अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट न देने पर लेखपाल के परिवार को गांव छोड़ने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार को ही धमका दिया। इससे परिवार काफी आहत है। उन्हाेंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है। 
विज्ञापन


सैदपुर खुर्द गांव की लेखपाल चित्रा ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर बताया था कि गांव का एक जिम्मेदार व्यक्ति उनके परिवार से अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट डलवाना चाहता था। उनके परिवार ने आरोपी की न मानते हुए अपनी मर्जी से वोट दिया। इससे आरोपी उनके परिवार से रंजिश रख रहा है। उनके साथ गाली-गलौज कर गांव छोड़ने की धमकी दे रहा है। इससे वे काफी परेशान हैं। अफसरों के निर्देश पर बालैनी पुलिस उनके घर पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया और बोला कि इस मामले में अफसरों के पास जाने की जरूरत नहीं है। इससे पीड़ित परिवार काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि थाना पुलिस आरोपी व्यक्ति से मिली हुई है। उसके अनुसार ही कार्य कर रही है। वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि पुलिस पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन


दो महिलाओं को घर में घुसकर पीटा   
दोघट। बामनौली गांव निवासी मनोज पुत्र बिजेंद्र का अपने ही पड़ोसी रामनरेश पुत्र महावीर के साथ खेत में मेढ को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार को मनोज के खेत में जाने के बाद रामनरेश समेत चार लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। घर पर मौजूद मुनेश पत्नी मनोज और उसकी चाची कमलेश के साथ अभद्र व्यवहार करते उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खेत से लौटने पर उन्होंने मनोज को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वह दोनों घायल को लेकर दोघट थाने पहुंचा और रामनरेश समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed