फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pichchaukara gao me daketi

पिछौकरा गांव में डकैती

Mon, 24 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 24 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pichchaukara gao me daketi
पिछौकरा गांव में शनिवार की रात पांच-छह सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में डकैती डालकर दहशत फैला दी। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपयों का सामान लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित के पड़ोसी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाश ने उससे रविवार की शाम तक मेरठ घंटा घर पर एक लाख रुपये लेकर आने की चेतावनी दी है। रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


शनिवार की रात पिछौकरा गांव में मोसीन पुत्र शफीक अपने घर के बाहर अपने भतीजे आबिद व जिशंात के साथ सोया हुआ था। आधी रात के समय पांच-छह नकाबपोश बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तीनों को हथियारों के बल पर एक कमरे के ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार की महिलाओं को उठाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूरे मकान को खंगाल डाला। बदमाशों ने 52 हजार की नकदी, सोने का ताज, कुंडल, छह कंगन, बाली, अंगूठी व अन्य सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद बदमाशों ने घर के पास ही बाहर सोए हाजी रहमत को उठाया।

बदमाशों ने रहमत पर हथियार तानकर कहा कि रविवार की शाम तक मेरठ घंटाघर पर एक लाख रुपये लेकर पहुंच जाना, नहीं तो गोली से उड़ा देंगे। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद गांव के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे।


ग्रामीणों ने  इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। मोसीन ने इस संबंध में एक बदमाश को पहचान लिया है, उसने एक को नामजद कराते हुए चार-पांच अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed