फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat firing Sontoshpur stress

पंचायत में फायरिंग संतोषपुर में तनाव

Mon, 20 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 20 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
संतोषपुर गांव में गली की नाली के विवाद में रविवार को चल रही पंचायत में फायरिंग हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से फायर हुए। इस दौरान बीए के छात्र राहुल गुर्जर के पैर को छूकर गोली निकल गई। इससे पंचायत स्थल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


 घायल राहुल गुर्जर पुत्र धर्मपाल ने बताया उनके मकान के सामने गली की नाली को लेकर पड़ोसी कृपाल सिंह से विवाद चल रहा है। नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को विपक्षियों ने नाली उखाड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। गांव के जिम्मेदार लोगों ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। 
विज्ञापन


शनिवार की रात में कृपाल सिंह के दो बेटों ने उनके मकान पर दोबारा गाली-गलौच कर मारपीट की। इसके बाद भी उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। रविवार दोपहर करीब 12 बजे इस मामले को लेकर गांव में पंचायत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है इसी दौरान कृपाल के परिवार के लोगों ने गली में लाइसेंसी असलाह से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वह स्वयं और उसके परिवार के लोग वहां पर गए तो आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली उसके पैर को छूकर निकली। इससे वह घायल हो गया। 

 उधर, विपक्षी कृपाल सिंह ने कहा धर्मपाल पक्ष उनकी जमीन में नाली निकाल रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर उन पर गोलियों चलाई। घटना से वहां पर हड़कंप मच गया।


घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस को मौके से कई कारतूस बरामद हुई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस अफसर गांव की गतिविधियों पर नजर लगाए हैं।  कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा नाली के विवाद में गांव में गोली चली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed