{"_id":"5aaa0b98f393b31d3db4576f99d8cd1e","slug":"onwer-killing-in-baghpat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां गुनाह है मोहब्बत का मीत तलाशना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां गुनाह है मोहब्बत का मीत तलाशना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में झूठी शान की खातिर बागपत में एक और प्रेम कहानी का अंत हो गया। अब की बार दोघट क्षेत्र के मांगनौली गांव के युवक ताज मोहम्मद ने खून से हाथ रंगे हैं। उसने अपनी छोटी बहन कौसर को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
ऑनर किलिंग करने के आरोपियों को फांसी तक की सजा हो चुकी है। इसके बावजूद इस तरह की करतूत करने से लोग बाज नहीं आ रहे है। युवती कौसर का सहारनपुर के जड़ौदा पांडा गांव के लक्की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को कौसर लक्की के साथ फरार हो गई थी।
रविवार रात परिजन उसे वहां से ले आए थे। देर रात उसके भाई ताज मोहम्मद ने कौसर की तकिए से गर्दन और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने दोघट थाना पहुंचकर कहा कि वह अपनी बहन की हत्या करके आया है। इससे पहले धनौरा गांव में प्रेमी युगल सोनू और गुनगुन की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
शबगा गांव में युवती मीनू की गर्दन रेतकर हत्या का दी गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बड़ौत शहर के गुराना रोड पर राकिबा नाम की युवती की भी उसके परिजनों ने हत्या कर शव को पंखे पर लटका दिया था। तीन साल पूर्व बागपत शहर की मुगलपुरा मोहल्ले की दो बहनों की परिजनों ने जान ले ली थी।
पहले भी हुई घटनाएं
3 सितंबर 2014 : दोघट के धनौरा में सोनू और युवती गुनगुन की गला काटकर हत्या की।
12 फरवरी 2014 : शबगा गांव में युवती मीनू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसके प्रेमी सुंदर कश्यप ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था।
28 फरवरी : बड़ौत के गुराना रोड पर युवती राकिबा की परिजनों ने हत्या कर शव को पंखे पर लटका दिया था। उसके प्रेमी राहुल की भी बेरहमी से पिटाई की गई थी।
11 मार्च 2014 : असारा गांव में युवती अफसाना की हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसके प्रेमी मोहसिन के घर पर मिला था।
27 अप्रैल 2014 : निरपुड़ा गांव की युवती पूजा की उसके परिजनों ने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी थी। उसका गांव के युवक कपिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
2012 : बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा की दो बहनों की उसके परिजनों ने हत्या की।
28 दिसंबर 2007 : बली गांव में प्रेमी युगल सुनील और गीता की हत्या।