फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One crook shot, two caught

एक बदमाश को गोली लगी, दो को पकड़ा

Wed, 05 Apr 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-खेकड़ा Updated Wed, 05 Apr 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
One crook shot, two caught
बदमाशों से मुठभेड़ में बरामद बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा के घिटौरा मोड़ पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल बदमाश पुलिस के सामने से फरार हो गया। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई। उसके दो साथी बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल बदमाश ने ही शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार 5.88 लाख रुपये कैश लूटा था।  घिटौरा के जंगल में मंगलवार को बदमाश होने की जानकारी पुलिस को मिली। जो लूट के इरादे से क्षेत्र में बाइक  से घूम रहे थे। सूचना मिलते ही सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में स्वॉट टीम, खेकड़ा और चांदीनगर की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। बाद में पुलिस और बदमाशों में कई घंटे मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनका एक साथी भाग गया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया उसका एक साथी गोली लगने से घायल हो गया है। वह ईख के खेत में छुपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जंगल खंगाला, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश ने पेट्रोल पंप के कैश लूट की घटना के संबंध में कई जानकारी दी।  एसपी अजय शंकर राय ने बताया पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी पकड़े गए हैं। उनका एक साथी फरार चल रहा है। उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधी को गोली लगने से उनको जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।


लोनी के बदमाश ने पेट्रोल पंप का लूटा था कैश 
चांदीनगर। शहर के पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता के पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन  गाड़ी से सात नवंबर 2016 को राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित यूनियन बैंक में कैश जमा करने गए थे। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनको गोली मारकर 5.88 लाख रुपये कैश लूट लिया था। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की विवेचना में लोनी के एक बदमाश का नाम सामने आया था। पुलिस तभी से ही उसकी तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed