{"_id":"57699fda4f1c1b9172b48430","slug":"on-xem-charges-of-throwing-from-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन पर छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन पर छत से फेंकने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक्सईएन ने दबंगई दिखाकर बकाया भुगतान से जूझ रहे ठेकेदार के साथ धक्का मुक्की की और ठेकेदार को दफ्तर की छत से फेंकने का प्रयास किया। बदहोश ठेकेदार को कर्मचारियों और ठेकेदारों ने पानी पिलाया।
इसके बाद ठेकेदार ने हंगामा कर एक्सईएन पर सल्फास खिलाकर और मिट्टी का तेल छिड़कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं एक्सईएन ने ठेकेदार के आरोपों को निराधार बताया।
पीड़ित ठेकेदार गुरुचरण रुहेला पुत्र जितेंद्र पाल किशनपुर बराल का रहने वाला है। मंगलवार की सुबह जब ठेकेदार गुरुचरण विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में निगम में किए काम का करीब 20 लाख का बकाया लेने पहुंचा तो एक्सईएन केसी गौतम भड़क गए और ठेकेदार के साथ धक्की मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। ठेकेदार का आरोप है इस दौरान एक्सईएन केसी गौतम ने छत से फेंकने का भी प्रयास किया।
सूचना पर ठेकेदार अशोक समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बदहोश ठेकेदार गुरुचरण के चेहरे पर पानी डाला और पानी पिलाकर उसे होश में लाएं। होश मेें आने के बाद ठेकेदार ने एक्सईएन पर आरोप लगाया
उन्होंने मुझे सल्फास खिलाकर और मिट्टी का तेल छिड़कर मारने की धमकी दी। साथ ही कहा मैं तुम्हारे जैसे कितने ठेकेदारों को ठिकाने लग चुका हूं। इस संबंध में ठेकेदार गुरूचरण ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत की है। दूसरी तरफ एक्सईएन प्रथम केसी गौतम ने ठेकेदार के सभी आरोप निराधार बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।