फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   not found scrap traders, people erupt

नहीं मिला स्क्रैप व्यापारी, लोग भड़के

Fri, 02 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 02 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
not found scrap traders, people erupt
अग्रवाल मंडी टटीरी के खेत में घटनास्थल पर लोनी के लोगों के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोनी के स्क्रैप व्यापारी और प्रापर्टी डीलर इरशाद मलिक के अपहरण के मामले में 26 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस उनको बरामद करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है। इसके विरोध में व्यापारी के परिजनों ने पहले कोतवाली, फिर एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोनी की पूजा कॉलोनी निवासी व्यापारी इरशाद ने बुधवार को 3:05 बजे अपने बेटे मेहराज को फोन करके कहा बदमाशों ने रुपये और गाड़ी छीन ली है। जल्दी बागपत में मेरठ रोड पर आ जाओ। बदमाश मुझे मार डालेंगे। जानकारी मिलने पर पुलिस और उनके परिजनों ने उनकी तलाश की। शाम करीब पांच बजे उनकी स्वीफ्ट गाड़ी अग्रवाल मंडी टटीरी के पास से बरामद हुई।
विज्ञापन


व्यापारी इरशाद का अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है। व्यापारी के परिजनों ने पुलिस पर ढुलमुल रवैय्या अपनाने का आरोप लगाते हुए पहले कोतवाली, इसके बाद एसपी दफ्तर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ श्वेतांभ पांडेय से व्यापारी की बरामदगी की मांग की है। इस मौके पर फिरोज, इरफान, शहजाद, वसीम, नवाब, यूसूफ, अमजद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीओ ने कहा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। व्यापारी इरशाद की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। 

परिजनों ने जंगल में तलाश किए व्यापारी  ः बागपत। व्यापारी इरशाद मलिक को उसके परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को खेतों में पहुंचकर तलाश किया, लेकिन शाम तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली। 

पुस्ता चौकी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप 
बागपत। मेहराज का कहना है कि उनके पिता के अपहरण के मामले में आरोपी मेहरबान और उसके परिजन उल्टा उनकी शिकायत करने के लिए गाजियाबाद की पुस्ता चौकी पर पहुंच गए थे। जानकारी मिलने पर वे भी वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनके रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया था। पुलिस ने उनसे बदसलूकी की।

डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक  टीम की ले रही पुलिस मदद 
बागपत। व्यापारी इरशाद मलिक को बरामद करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास में लगी है। बृहस्पतिवार को डॉग स्कवायर्ड और फोरेंसिक टीम ने कार और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कोतवाली में डेरा डाले हुए हैं व्यापारी के परिजन 
बागपत। इरशाद मलिक के अपहरण की जानकारी मिलते ही उनके परिजन बागपत पहुंच गए थे। तभी से ही काफी लोग कोतवाली में डटे हैं। परिजन व्यापारी की बरामदगी की मांग पर अड़े हैं। 


प्रापर्टी विवाद में किडनैप का शक
व्यापारी इरशाद मलिक के बेटे मेहराज ने अपने पिता के अपहरण करने का शक लोनी के ही मेहरबान पर जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है मेहरबान से ही उनके पिता का मंगलवार की रात में प्लाट और कार को लेकर मामूली विवाद हुआ था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ श्वेतांभ पांडेय ने कहा आरोपी मेहरबान से पूछताछ की जा रही है। उसने अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed