{"_id":"579a62d44f1c1b356521e5c9","slug":"nochi-beard-priest-in-tatiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी में पुजारी की दाढ़ी नोंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटीरी में पुजारी की दाढ़ी नोंची
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के पुजारी अमरदास महाराज पर हमला कर दाढ़ी नोंचने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोप कस्बे के ही एक व्यक्ति पर लगा है। इसके विरोध में कुछ लोगों ने सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
रामपुर के रहने वाले महाराज अमरदास, कस्बे के रविदास मंदिर में पिछले काफी समय से रहते हैं। कस्बा की पूर्व सभासद संतरा देवी ने कहा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे महाराज, मंदिर में बैठे थे। इसी दौरान कस्बा का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा।
आरोपी ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की फिर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उनकी दाढ़ी भी नोंची। बाद में पांच हजार रुपये छीनकर ले गया। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। इससे कस्बा में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही कुछ लोग सीओ दफ्तर में पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर विनोद, रामफूल, अनुप सिंह, रामनिवास आदि रहे। दूसरी तरफ कस्बा चौकी प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा जमीन विवाद को लेकर मामूली झगड़ा हुआ है। पैसे छीनने और दाढ़ी नोचने का आरोप गलत है।